मलेरिया उन्मूलन के लिए अब हमें करना ही होगा-जागरूकता कार्यक्रम

Advertisements

मलेरिया उन्मूलन के लिए अब हमें करना ही होगा-जागरूकता कार्यक्रम

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंदरी में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष 25 अप्रैल को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य मलेरिया के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, इसकी रोकथाम के उपायों को प्रोत्साहित करना तथा मलेरिया मुक्त समाज की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

कार्यक्रम में HURL के CSR सहयोग से HLFPPT संस्था के प्रतिनिधि प्रशांत कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को इस वर्ष की थीम—“मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा”—की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मलेरिया के लक्षण, बचाव के उपाय तथा फील्ड स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर कुसुम कुमारी (फार्मासिस्ट), ओआरडब्ल्यू समीर कुमार, सहिया कर्मी एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मलेरिया से बचाव हेतु साफ-सफाई, मच्छरदानी के उपयोग एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top