मजदूर एकता के नारों के बीच भाकपा माले व बीसीकेयू ने मनाया मजदूर दिवस

Advertisements

मजदूर एकता के नारों के बीच भाकपा माले व बीसीकेयू ने मनाया मजदूर दिवस

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : “कमाने वाला खाएगा, लूटने वाला जाएगा, नया जमाना आएगा”, “शिकागो के अमर शहीदों को लाल सलाम”, “दुनिया के मजदूर एक हो” और “मजदूर एकता जिंदाबाद” जैसे नारों के साथ कोलियरी क्षेत्र में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन एवं भाकपा माले ने मय दिवस के अवसर पर झंडा फहराया।

इस अवसर पर जिला सचिव बिंदा पासवान ने गोलकडीह लोडिंग पॉइंट पर कहा कि 1886 में शिकागो शहर में मजदूरों ने अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी, जिसमें कई मजदूर शहीद हुए। उनके संघर्ष के बाद ही 8 घंटे काम, 8 घंटे आराम और 8 घंटे मनोरंजन का नियम लागू हुआ। उन्होंने कहा कि अब फिर से इस व्यवस्था को बदलने की कोशिश हो रही है, जिसके खिलाफ मजदूरों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

वहीं यूनियन कार्यालय में तुलसी रवानी ने कहा कि प्रबंधन और सरकार तेजी से निजीकरण की दिशा में बढ़ रहे हैं और श्रम कानूनों में भी बदलाव किया जा रहा है। ऐसे में मजदूर अपनी समस्याओं को लेकर कहां जाएं, यह बड़ा सवाल है।

मौके पर राजेंद्र पासवान, सपन पासवान, करण पासवान, राजेश बिरुआ, दिलीप मंडल, भगवान पासवान, बालचंद दास, चिरंजीत बउरी, परशुराम तिवारी, अर्जुन निषाद, लोचन निषाद उपस्थित थे।

गोलकडीह में दिलीप नाग, असित घोष, धर्मेंद्र राय, बलिराम यादव, छेदीलाल यादव, तेजेंद्र कुमार, प्रभास कुमार सिंह, इम्तियाज मियां, प्रताप कुमार पाल, गौर चंद्र रवानी, राजू बाउरी, देवनारायण मल्लाह एवं रदलू भुइया भी मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top