मजदूर बहुल इलाके में संगठन को सशक्त बनाने पर जोर
बलियापुर: असंगठित मजदूर मोर्चा केंद्रीय कमेटी की बैठक मंगलवार को बड़ादहा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक चंद्रदेव महतो ने की। विधायक ने धनबाद, बोकारो एवं गिरिडीह जैसे मजदूर बहुल इलाके में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में मजदूरों के साथ शोषण जुल्म बढ़ा है। भाजपा सरकार ने 44 श्रम कानून को रद्द कर चार लेबर कोड में तब्दील कर दिया है। वही निताई महतो ने कहा कि बालमुकुंद फैक्ट्री के 12 मजदूरों को अभी तक न्याय नहीं मिला है। इसके विरुद्ध आंदोलन करने पर जोर दिया। वक्ताओं में कन्हाई पांडे, दिलीप तिवारी, संतोष मुर्मू, सुरेश महतो, सुदामा शेखर, लालमोहन रजवार, किशोर राय, भीम रजक, शक्ति पाल, नंदकुमार दत्त, मोहन सोरेन आदि थे। संचालन पवन महतो
कर रहे थे ।