छठ पूजा को लेकर कतरास पुलिस मुस्तैद, थानेदार ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

छठ पूजा को लेकर कतरास पुलिस मुस्तैद, थानेदार ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास-कोयलांचल में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। विभिन्न छठ घाटों की सफाई और श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पर विशेष जोर दिया जा रहा है। छठ के मद्देनजर कतरास पुलिस भी सक्रिय हैं। थानेदार प्रवीण कुमार विभिन्न छठ पूजा समिति के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। सोमवार को कतरी नदी के किनारे अवस्थित सूर्य नारायण मंदिर कमेटी के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। वहीं मंगलवार को उन्होंने राजागढ़ छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक जानकारी हासिल की और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया। मौके पर वार्ड 1 की पार्षद मधुमाला सहित अन्य मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top