महिलाओं को एकजुट होने का आह्वान
डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद):
प्रगतिशील महिला मंच की बैठक मंगलवार शाम बेलगड़िया में हुई। प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने बेलगड़िया में बिजली, पानी, शिक्षा सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की। उप प्रमुख ने समस्याओं के निदान लिए महिलाओं को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने महिला उत्पीड़न के विरुद्ध एकजुट होने की अपील महिलाओं से की। मौके पर कल्पना कुमारी, मनीषा कुमारी, काजल महतो, नीलम कुमारी, नीलू देवी, कामिनी देवी आदि थी।