महिला सशक्तिकरण की दिशा में जेएसएलपीएस को डालसा पूरा सहयोग करेगा : शाकिया कौसर 

महिला सशक्तिकरण की दिशा में जेएसएलपीएस को डालसा पूरा सहयोग करेगा : शाकिया कौसर 

डीजे न्यूज, गोविंदपुर, धनबाद : प्रखंड मुख्यालय गोविंदपुर में रविवार को जेएसएलपीएस के गरिमा केंद्र ( जेंडर रिसोर्स सेंटर) का उद्घाटन रविवार को धनबाद की सिविल जज शाकिया कौसर ने समारोह पूर्वक किया । उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में जेएसएलपीएस को डालसा पूरा सहयोग करेगा । इस केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, विधिक सहायता, हिंसा के खिलाफ संरक्षण एवं मानसिक व सामाजिक समर्थन देने का एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। इस केंद्र से क्षेत्र की महिलाओं को न्याय और जागरूकता दोनों का लाभ मिलेगा। पर प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह, बीडीओ जहीर आलम , बीपीएम रमेश मंडल, एई अरुण कुमार सिंह , अब्दुल मजीद, नवीन कुमार, अजय मंडल, पप्पू मंडल आदि उपस्थित थे। इसके पूर्व प्रखंड मुख्यालय में कानूनी सहायता सशक्तिकरण शिविर लगाया गया इसमें सिविल जज ने ग्रामीणों से निशुल्क कानूनी सहायता लेने की अपील की उन्होंने प्रखंड प्रशासन की ओर से प्रधानमंत्री एवं अवा आवास स्वीकृति पत्र पेंशन स्वीकृति पत्र दिव्यांगों को ट्राई साइकिल मनरेगा जॉब कार्ड आदि का वितरण किया वीडियो जहीर आलम प्रखंड प्रशासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी । प्रमुख निर्मला सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया । इस अवसर पर अधिवक्ता जया कुमारी, एसआई मनोज कुमार, मिहिर मंडल, पीएलबी सबिता कुमारी, निर्मल मंडल, उत्तम मंडल, जय प्रकाश महतो , राखी घोष, लक्ष्मी कुमारी, पूजा झा, रूपा कुमारी, विनय कुमार, सुभाष महतो, रोकी पंडित, हेमंत महतो, जितेन्द्र पाण्डेय, इमरान अली, प्रतिमा देवी आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top