Advertisements
महारैली की सफलता को लगाया जोर
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): चालधोवा में पूर्व पंचायत समिति सदस्य व संताल समाज के सोनाराम मुर्मू के नेतृत्व में शनिवार को संताल आदिवासियों की बैठक हुई। बैठक में 13 अक्टूबर को धनबाद में आदिवासी संगठनों द्वारा आहुत आक्रोश महारैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। गांव से सैकड़ों की संख्या में महारैली में शामिल होने का निर्णय लिया गया।