मंत्री सुदिव्य सोनू ने मकर संक्रांति पर दी दही-चूड़ा की पार्टी

Advertisements

मंत्री सुदिव्य सोनू ने मकर संक्रांति पर दी दही-चूड़ा की पार्टी

डीजे न्यूज, गिरिडीह :

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर दही-चूड़ा भोज का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार, गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए।

पूरे कार्यक्रम का माहौल पारंपरिक, सौहार्दपूर्ण और उत्साह से भरा रहा। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने स्वयं उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और सभी के साथ दही, चूड़ा, गुड़, तिलकुट, घेवर एवं सब्जी जैसे पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने उपस्थित सभी लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आने वाला वर्ष झारखंड की जनता के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही उनकी कामना है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, शाहनवाज अंसारी, दिलीप मंडल, कोलेश्वर सोरेन, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमिला मेहरा, नगर अध्यक्ष राकी सिंह सहित रामजी यादव, नूर अहमद, साठु ठाकुर, राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह, गोपाल शर्मा, सुमित कुमार, अभय कुमार, दिलीप रजक, मेहताब मिर्जा, हसनैन अली, आदिल रशीद, आनंद मिश्रा, संजय वर्मा, अभय सिंह, तुफान, असगर अंसारी, प्रधान मुर्मू, नुरूल हौदा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top