मानसून के पूर्व सरकारी एवं खास तालाबों का होगा जिर्णोद्धार : मथुरा
विधायक ने लटानी में तालाब जिर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने गुरुवार को डीएमएफटी फंड के तहत लटानी पंचायत अंतर्गत लटानी गांव के नीचे टोला स्थित खास तालाब के जिर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। विधायक ने कहा कि मानसून पूर्व टुंडी एवं पूर्वी टुंडी के वैसे सभी सरकारी या खास तालाब जिससे लोग सीधे तौर पर लाभान्वित होते हैं का जिर्णोद्धार करने की योजना है। इससे जलाशयों में पानी की किल्लत नहीं होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से लटानी पंचायत के मुखिया मो ऐनुल हक, अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, रफीक अंसारी, अजीत मिश्रा, दिनेश रजक, हिरेन दत्ता, जितेन कुमार, प्रबोध मंडल आदि मौजूद थे।