मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से परेशान महिलाएं पहुंची प्रखंड कार्यालय, स्थिति नियंत्रित करने को सुरक्षाकर्मियों को लगाया

Advertisements

मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से परेशान महिलाएं पहुंची प्रखंड कार्यालय, स्थिति नियंत्रित करने को सुरक्षाकर्मियों को लगाया

डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : झारखंड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से बड़ी संख्या में परेशान महिलाएं सोमवार को गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय स्थित कंप्यूटर कच्छ में जानकारी लेने को पहुंची। भीड़ इतनी अधिक थी कि उन्हें नियंत्रित करने के लिए दो गार्ड को लगाना पड़ा। महिलाओं का कहना है कि पूर्व में उन्हें एक हजार की राशि मिल रही थी। अधिकतर महिलाओं को दिसंबर से मार्च तक तीन माह का साढ़े सात हजार रुपया आ गया। वहीं हजारों महिलाओं के खाते में दिसंबर से मार्च तक की राशि नहीं आई। जिससे परेशान होकर वह जानकारी लेने के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचे की किस कारण से सम्मान राशि रोकी गई है। ताकि उसमें सुधार किया जा सके। गोविंदपुर प्रखंड में मंईयां सम्मान योजना के तहत कल 57 हजार लाभुक हैं। जिनमें से 45 हजार महिलाओं के खाते में राशि भेज दी गई हैं। जबकि 12 हजार महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंची है। इन्हें या तो होल्ड में रखा गया है, या इनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है या इनका राशन कार्ड में नाम नहीं है। जिसके कारण इनके खाते में योजना की राशि नहीं पहुंच पाई है। रतनपुर की संगीता देवी, भारती देवी, घोड़ामुर्गा की मंदाकिनी देवी, डुमरियाटांड की लक्ष्मी देवी ने बताया कि पूर्व में उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपए मिलता था। दिसंबर से उन्हें बढी हुई राशि नहीं मिल रहा है। वे लोग वास्तविक जरूरतमंद है। सरकार उनकी जांच करवा सकती है। राशि नहीं मिलने से उनके कई काम अधूरे पड़ गए हैं। बताया जाता है राशन कार्ड में नाम चढ़ाने की प्रक्रिया कुछ दिनों से बंद है। इस दौरान बहुत सी महिलाओं का नाम राशन कार्ड से नहीं जुड़ा है। जिसके कारण उनके खातों में मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं भेजा गया है । कई लोगों को ऑनलाइन राशन कार्ड में नाम जुड़ा है परंतु कार्ड में उनका नाम अपडेट नहीं किया गया है। उन्हें भी होल्ड पर रखा गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top