मानद उपाधि प्राप्त होने पर डॉ. यू के ओझा हुए सम्मानित

मानद उपाधि प्राप्त होने पर डॉ. यू के ओझा हुए सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद : डॉ यू के ओझा को लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिसीयन से मानद उपाधि से नवाजा गया है। सोमवार को रवींद्र वर्मा के नेतृत्व में उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल देकर  स्वागत किया गया। रवींद्र वर्मा ने कहा कि यह मनाबादी फिजिशियन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डॉक्टर को दिया जाता है, जिसमें भारत से पांच डॉक्टरों का चयन हुआ था। झारखंड से धनबाद के इकलौते डॉक्टर यूके ओझा को यह सम्मान दिया गया। यह  धनबाद के लिए गौरव का विषय है और इनके योगदान को शुरू से ही आम लोगों के लिए रहा है। विदित हो कि डॉक्टर यूके ओझा शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के एचओडी रह चुके हैं। यहां वह वर्षों तक आम लोगों के लिए उत्कृष्ट योगदान दिया है।कोरोना के समय इनके योगदान को नहीं भूलाया जा सकता। आने वाले दिनों में इसका लाभ धनबाद वासियों को मिलेगा। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश्वर सिंह यादव, संदीप कुमार कक्कू और भास्कर झा आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top