मां मथुरासिनी पूजनोत्सव को ले कतरास में निकली भव्य शोभायात्रा

Advertisements

मां मथुरासिनी पूजनोत्सव को ले कतरास में निकली भव्य शोभायात्रा

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): कतरास में आयोजित मां मथुरासिनी पूजनोत्सव के निमित शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली ग ई। माहुरी वैश्य मंडल कतरास के तत्वावधान मे निकली शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु नदी किनारे स्थित सूर्य मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए राजगंज रोड स्थित माहुरी समाज भवन पहुंचे। यात्रा में बग्घी में मां मथुरासिनी का दरबार, निशान यात्रा, शिव दरबार की झांकी और ढोल नगाड़े गाजे बाजे आकर्षण का केंद्र रहा। शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं, पुरुष और बच्चे नाचते झूमते चल रहे थे। श्रद्धालुओं के स्वागत में सूर्य मंदिर समिति नदी किनारे के द्वारा चाय, संकट मोचन मंदिर समिति के द्वारा पुष्प वर्षा, काशी राम गुप्ता, मधुकर गुप्ता के द्वारा पानी, निवर्तमान पार्षद विनायक गुप्ता की ओर से शरबत, सत्येंद्र गुप्ता (बबलू)‌ की ओर से चॉकलेट, लायंस क्लब कतरास के द्वारा चॉकलेट, बिस्कुट, पानी की व्यवस्था कि ग ई थी। यात्रा में निवर्तमान पार्षद विनायक गुप्ता, गिरिडीह महामंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, धनबाद मंडल के मदन राम गुप्ता, मारवाड़ी समाज, गुजराती समाज, जैन समाज, केसरी समाज, सिख समाज और अन्य समाज के पदाधिकारी भी शामिल थे। सफल बनाने में माहुरी वैश्य मंडल के सत्येंद्र गुप्ता, शालिनी सेठ, नीरज गुप्ता, संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रजनीश गुप्ता, संदीप गुप्ता, सौरभ भदानी, शिखा गुप्ता, सीपी गुप्ता, रेनू सेठ, दीप्ति गुप्ता, डबली गुप्ता, अर्चना गुप्ता, चंचला गुप्ता, रौनक गुप्ता, राजेश गुप्ता, रोहित गुप्ता, अवधेश प्रसाद गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, अजय गुप्ता, श्याम कांत गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, बाल गोविंद राम गुप्ता, मनोज राम गुप्ता, आयोजन कमिटी के उमेश चरणपहाड़ी, अभिजीत कन्धवे, सतीश भदानी, अविनाश गुप्ता, अमित गुप्ता, विजय गुप्ता,आतिश गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, बसंत गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, रघुवीर गुप्ता, अजित गुप्ता, आशीष गुप्ता, विकास गुप्ता सक्रिय हैं। 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top