मालगाड़ी की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

Advertisements

मालगाड़ी की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): धनबाद-चंद्रपुरा अप लाइन पर महेशपुर नाइन सिम के पास बुधवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक विकास बाउरी की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की है। मृतक महेशपुर नाइन सिम का ही रहने वाला था। घटना की सूचना मालगाड़ी के ड्राइवर ने कंट्रोल रूम को दिया। कंट्रोल रूम ने इसकी सूचना मधुबन और बरोरा थाना की पुलिस को दी । दोनों थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने के कारण मधुबन थाने की पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। घटना के बाद से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पूर्व मुखिया मनोज यादव ,आर पी एफ से देवचंद्र राजवंशी घटनास्थल पर पहुंचे थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top