माकपा के तीन सौ कार्यकर्ता रैली में होंगे शामिल

माकपा के तीन सौ कार्यकर्ता रैली में होंगे शामिल

डीजे न्यूज, रांची: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, एसआईआर को रद्द करने तथा लाखों सही मतदाताओं को वोट के अधिकार से वंचित किए जाने के खिलाफ इंडिया गठबंधन की दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित रैली में माकपा के तीन सौ से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगें। यह जानकारी पार्टी के राज्य सचिवमंडल सदस्य प्रफुल्ल लिंडा ने दी है। उन्होंने कहा कि
संताल परगना से एक सौ से ज्यादा कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। उतरी और दक्षिण छोटानागपुर, कोल्हान और पलामू प्रमंडल से बाकी साथी शुक्रवार को विभिन्न ट्रेन से दिल्ली जायेंगें। पार्टी राज्य सचिव प्रकाश विप्लव दिल्ली पहुंच गए हैं। वह रैली में शामिल होने वाले कार्यकताओं को केंद्रीय कमिटी के सहयोग से ठहराने के इंतज़ाम में लगे हुए हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top