बीसीसीएल कुइया : 20 महीने के संघर्ष के बाद सीमा कुमारी को मिला नियोजन पत्र, बिहार कोलियरी कामगार यूनियन का आंदोलन रंग लाया

बीसीसीएल कुइया : 20 महीने के संघर्ष के बाद सीमा कुमारी को मिला नियोजन पत्र, बिहार कोलियरी कामगार यूनियन का आंदोलन रंग लाया

डीजे न्यूज तिसरा, धनबाद : बिहार कोलियरी कामगार यूनियन का आंदोलन रंग लाया। 20 महीना तक काम से बैठने के बाद कुइया परियोजना में काम करने वाली सीमा कुमारी को प्रबंधन की ओर से एक बार फिर नियोजन पत्र देना पड़ा। यूनियन एवं मजदूर में खुशी की लहर, मिठाई खिलाई गई।

बिहार कोलियरी यूनियन के क्षेत्रीय सचिव तुलसी रवानी ने इसका श्रेय यूनियन का महामंत्री व विधायक अरुप चटर्जी एवं यूनियन के लोगों को दी। कहा कि “यूनियन की ओर से लगातार संघर्ष के बाद प्रबंधन को जॉइनिंग देना पड़ा।

बताते हैं कि कुइया परियोजना कार्यालय में काम करने वाले डॉलर शुभन बाउरी की मृत्यु परियोजना कार्यालय में काम के दौरान 29 जून 2023 को हो गई। इसके बाद उनके पुत्री *सीमा कुमारी को तत्काल प्रोविजनल नियोजन दिया गया। सीमा कुमारी ने 18 महीना काम किया। इसके बाद प्रबंधन की ओर से उसे बैठा दिया गया।

यूनियन ने विधायक अरुप चटर्जी के नेतृत्व में लगातार आंदोलन किया। आज 20 महीने के बाद उसे फिर से काम में वापस आने का जॉइनिंग लेटर दिया गया। परियोजना पदाधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह एवं प्रशिक्षु कार्मिक प्रबंधक शिवकुमार की ओर से उन्हें लेटर दिया गया। इस अवसर पर उनके परिवार के लोग भी मौजूद थे।

मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव बिंदा पासवान, यूनियन के सचिव तुलसी रवानी, दिलीप कुमार नाग, राजेंद्र पासवान, प्रभास सिंह, अलाउद्दीन अंसारी, आशीष कुमार घोष, राजाराम पासवान, उनके चाचा निर्मल बाउरी भी मौजूद थे।

तुलसी रवानी ने बताया कि माले के जिला सचिव बिंदा पासवान एवं पूरा यूनियन के लोगों का अथक प्रयास के बाद यह सफलता मिली है। हम लोग जमीन में आंदोलन किया और हमारे विधायक जमीन से लेकर ऊपर स्तर पर प्रयास किया जिसका परिणाम आज सामने आया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top