बगोदर में सड़क हादसे में घायल युवक की रांची में मौत, गांव में पसरा मातम

बगोदर में सड़क हादसे में घायल युवक की रांची में मौत, गांव में पसरा मातम

डीजे न्यूज, बगोदर,गिरिडीह : बगोदर-सरिया रोड पर बीएड कॉलेज के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल नउवाडीह निवासी दिनेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार सुबह रांची में उन्होंने अंतिम सांस ली।

हादसे के बाद घायल दिनेश कुमार को तत्काल बगोदर ट्रामा सेंटर ले जाया गया था। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया था। रांची में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद घटना से नउवाडीह में मातम पसरा हुआ है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top