
कवि सह संपादक विनोद सागर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
डीजे न्यूज, हुसैनाबाद, पलामू :
हुसैनाबाद नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07 अंतर्गत कुम्हार टोली निवासी, मासिक साहित्यिक पत्रिका ‘अरण्य वाणी’ एवं दैनिक अखबार ‘बदलता झारखंड’ के संपादक सह कवि विनोद सागर की माता जीरा कुँवर का शनिवार को निधन हो गया। 77 वर्षीय जीरा कुँवर का देहावसान हृदयगति रुकने से हुआ। उनका अंतिम संस्कार देवरी स्थित सोन नदी के ‘मुक्ति धाम’ में किया गया।
उनके निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। कई सामाजिक व शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधियों, शिक्षकों व शुभचिंतकों ने संवेदना व्यक्त की।
शिक्षकों ने जताया शोक
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, हुसैनाबाद इकाई की ओर से अध्यक्ष मो. जुबैर अंसारी, सचिव निर्मल कुमार, प्रमंडलीय सोशल मीडिया प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र राम, जिला संयुक्त सचिव सुरेंद्र प्रसाद, राज्य प्रतिनिधि विनोद प्रसाद सहित प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्यों— मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद पासवान, सुनील पासवान, महेंद्र बैठा आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया।
सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।