कुशबेरिया में शहीद सूर्य मुर्मू की पुण्यतिथि मनी
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कुशबेरिया ग्राम कमेटी द्वारा रविवार को शहीद सुर्य मुर्मू की पुण्यतिथि मनाई गई। शहीद की समाधि स्थल पर दर्जनों लोगों ने माल्यार्पण किया । वक्ताओं ने कहा कि 1972 मे डोमगड़ सेटलिंग टैंक के समीप आदिवासी महिला की अस्मिता बचाने के क्रम अपराधियों ने सूर्य मुर्मू को हत्या कर दी थी। इसी क्रम आदिवासी दिशोम गुरु कुशबेरिया खेतूडीह गांव में आदिवासी संथाल समाज की गठन कर आदिवासियों पर हो रहे जुल्म शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद किया था। मौके पर उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया डोली हांसदा, दशरथ किस्कू, आजाद हांसदा, अजय सोरेन, अनिल टुडू, सुनील टुडू, हेमलाल किस्कू, कुमार हांसदा, नाईकी हाड़ाम रामदेव टुडु, युधिष्ठिर टुडू आदि मौजूद थे।
शहीद सुरजू मुर्मू मेमोरियल आदिवासी क्लब द्वारा कुशबेरिया में एक दिवसीय संथाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । टूर्नामेंट में आठ टीम ने भाग लिया । फाइनल मैच मास्टर 11 क्लब बालूडीह बनाम संथाल यूनाइटेड क्लब बलियापुर के बीच खेला गया। मास्टर 11 क्लब दो रन से विजय रहा । विजेता विजेता टीम को उप प्रमुख आशा देवी एवं मुखिया डोली हांसदा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।