कुड़मी छात्र संगठन का बीबीएमकेयू परिसर में बेमियादी धरना 7 से

कुड़मी छात्र संगठन का बीबीएमकेयू परिसर में बेमियादी धरना 7 से

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कुड़मी छात्र संगठन ने आगामी 7 दिसंबर से बीबीएमकेयू परिसर में अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया है। बीबीएम कॉलेज बलियापुर के परिसर में बुधवार को छात्र नेता सह पंसस दिवाकर महतो ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि
बीबीएमकेयू धनबाद में क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं में स्नातकोत्तर की पढ़ाई नहीं होने के विरुद्ध तथा जनजातीय भाषाओं में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर धरना दिया जाएगा। कुड़माली समेत अन्य जनजातीय भाषाओं में विश्वविद्यालय में  पीजी स्तर की पढ़ाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि
जनजातीय भाषाओं में पीजी की पढ़ाई नहीं होने से विद्यार्थीयों को अपनी मातृभाषा में उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित होना पड़ रहा है। मौके पर संगठन के सोनू काड़वार, प्रदीप महतो, सीमा बानवार, खुशबू कुमारी, अंबिका महतो, वर्षा महतो, नेहा महतो, पूनम कुमारी, सुलेखा कुमारी, प्रियंका कुमारी, अंजू कुमारी, नेहा कुमारी, पायल कुमारी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top