Advertisements

कतरास में सूमो और टेंपो में टक्कर, एक की मौत
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद:
कतरास-डुमरा हीरक रोड पर लेढीडूमर पुल के समीप
गुरुवार शाम सुमो और टेंपो के बीच आमने सामने टक्कर हो ग ई। इस घटना में टेंपो चालक छोटू चौहान की मौत हो ग ई। वह कतरास के बीसीसीएल कॉलोनी कोलडंप का रहने वाला था। सूचना पाकर कतरास पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए शव को धनबाद भेज दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। टेंपो कतरास से बाघमारा की ओर जा रही थी। जबकि सूमो विपरीत दिशा से आ रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और वह पलट गई। घटना के बाद चालक सूमो लेकर भागने लगा। कुछ दूर जाकर सूमो बंद हो ग ई। जिसके चलते चालक और उसपर सवार लोग वाहन को वहीं छोड़कर भाग निकले।