कतरास कॉलेज के शिक्षक के साथ मारपीट, थाना में शिकायत

Advertisements

कतरास कॉलेज के शिक्षक के साथ मारपीट, थाना में शिकायत

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
कतरास कॉलेज कतरास में आंतरिक परीक्षा के दौरान इतिहास विभाग के शिक्षक धनंजय पाठक के साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की। इतना ही नही बदमाशों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान मारने की धमकी भी दे दी।  हालांकि भुक्तभोगी शिक्षक धनंजय पाठक ने घटना की जानकारी कतरास थाना को दे दी है। पुलिस को दिए गए आवेदन में शिक्षक ने बताया कि 9 मई (शनिवार) को आंतरिक परीक्षा के दौरान वे विद्यार्थियों से असाइनमेंट एवं परीक्षा संबंधित दस्तावेज ले रहे थे। इस दौरान युवकों का दल वहां पहुंचा और उनके साथ अभद्रता करने लगे। देखते ही देखते वे लोग उन्हें घेर लिया तथा गाली गलौज  एवं धक्का मुक्की भी करने लगे। असामाजिक तत्वों के इस हरकत से परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों में भय और अफरा तफरी का माहौल बन गया। बता दे कि इस घटना से शिक्षक एवं उसका परिवार भयभीत और मानसिक तनाव में है। उन्होंने कतरास पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

विद्यार्थी परिषद ने दी आंदोलन की चेतावनी

वहीं मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रादेशिक विश्वविद्यालय सहसंयोजक शुभम हजारी ने कहा कि असामाजिक तत्व एनएसयूआई संगठन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तो विद्यार्थी परिषद छात्र हित एवं शिक्षकों के सम्मान में चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

वही इस संबंध में कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच पड़ताल के बाद ही आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top