कतरास-बाघमारा कोयलांचल में याद किए गए संविधान निर्माता आंबेडकर
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास-बाघमारा कोयलांचल के विभिन्न जगहों पर मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। राजनितिक व सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
भाकपा-माले कतरास अंचल कमेटी द्वारा कतरास गुहीबांध बस स्टैंड में जयंती मनाई गई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ देश बचाओ, यूजीसी रेगुलर एक्ट लागू करो, झारखंड में 27% ओबीसी आरक्षण लागू करो, जय अंबेडकर जय संविधान आदि नारे लगाए। भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि बाबा साहेब के द्वारा बनाए गए संविधान पर हमले हो रहे हैं। इसे बचाने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा।
भगत सिंह और अंबेडकर के रास्तों पर चलते हुए मनुवादी, ब्राह्मणवादी, साम्राज्यवादी, पूंजीवादी एवं कारपोरेट घराने की सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकना होगा।
मौके पर दीनदयाल रवानी, सुनील महतो, चेतू साव, कार्तिक महतो, कपूर पंडित, सृष्टिधर महतो, डॉ.आकाशदीप महतो, ठाकुर महतो, शंकर प्रजापति, बजरंगी प्रजापति आदि मौजूद थे।
पार्षद डॉ मधुमाला, पार्षद शहाबुद्दीन, पार्षद निरुपमा देवी, कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष राजेश राम, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष शौकत खान, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश प्रमाणिक, श्रीकांत चटर्जी, निलेश सिंह, पप्पू राय, मनोज दत्ता, जिला उपाध्यक्ष विशाल महतो, शय्युम खान, साहिल अली, शाहबाज खान अहान खान राजा अंसारी अंकित बंसल आदि ने नमन किया।
सीटू कार्यालय में राजेंद्र प्रसाद राजा अमित महतो, सीपी लहेर, उमाकांत महतो, रामदास पांडेय ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण किया तथा शहीद गुरदास चटर्जी को उनकी शहादत पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।