कर्मियों के हड़ताल के कारण बेलगड़िया टाउनशिप में जलापूर्ति ठप

कर्मियों के हड़ताल के कारण बेलगड़िया टाउनशिप में जलापूर्ति ठप

बलियापुर: पानी की समस्या से जूझ रहे बेलगड़िया टाउनशिप के नागरिकों ने गुरुवार को गैलेन व बर्तन के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जरेडा एवं बीसीसीएल प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। यह स्थिति जलापूर्ति हेतु कार्यरत कर्मियों के काम बहिष्कार करने के कारण उत्पन्न हुई है। कर्मियों का 5 महीने से वेतन नहीं मिला है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि
कर्मियों के हड़ताल के चलते टाउनशिप के फेज वन से फेस सिक्स तक के आवासों में जलापूर्ति बुधवार से ही ठप है। जलापूर्ति नहीं होने से कॉलोनी के लोगों को पीने का पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व कॉलोनी के फेस 1 में मोटर खराब होने से लोगों को काफी दिनों तक पानी के लिए तरसना पड़ा था। खराब मोटर को ठीक किए जाने के बाद जलापूर्ति शुरू हुई थी, लेकिन फिर से कर्मियों के आंदोलन के कारण पानी की आपूर्ति ठप हो गया है।
हड़ताली कर्मियों का कहना है कि बकाया मानदेय भुगतान के लिए जरेडा प्रबंधन से बार-बार शिकायत की गई, लेकिन परिणाम सामने नहीं आया।
टाउनशिप में जलापूर्ति कार्य के लिए दो दर्जन से भी अधिक कर्मी कार्यरत है।
पानी के लिए प्रदर्शन करने वालों में कॉलोनी की मुन्नी देवी, अजय पासवान, मनोहर राय, बिहारी ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, सुबोध शाह, कुंदन सिंह, सावित्री देवी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top