कोयला नगर श्री साईं मंदिर में अखंड हरि कीर्तन का समापन कल निकलेगी साईं बाबा की पालकी यात्रा

कोयला नगर श्री साईं मंदिर में अखंड हरि कीर्तन का समापन

कल निकलेगी साईं बाबा की पालकी यात्रा

डीजे न्यूज, धनबाद :धनबाद के कोयला नगर स्थित श्री साईं मंदिर में  मंगलवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन अखंड हरि कीर्तन का समापन हुआ। बोरागढ़ के भजन गायक शशि सिंह एवं उनकी मंडली के कीर्तन -भजन में भक्तजन झूमे। इसके उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। जजमान  उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 29 जुलाई को पालकी यात्रा निकली जाएगी, अपराह्न में  बाबा को छप्पन भोग अर्पण और महाभंडारा का भव्य आयोजन किया जाएगा । श्रद्धालुओं से निवेदन किया की भारी संख्या में श्री साईं मंदिर के पालकी यात्रा में कार्यक्रम में शामिल हो। कार्यक्रम के द्वितीय दिन यजमान उदय प्रताप सिंह व उनकी पत्नी रेनू सिंह, इंदु देवी,आशनी सिंह‌ ,डीएन सिंह ,नितिन भट्ट, मिल्टन पार्थशास्त्री ,उमेश सिंह, शशि सिंह ,रेवती रमन सिंह ,तुफानी बाबा ,मुनी मनीष कुमार सिंह, चंदन कुमार, अभिनाश ने भक्त जनों के कल्याण के लिए पूजा अर्चना किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top