Advertisements

कॉलेज में हो संथाली भाषा की पढ़ाई
आरएस मोर महाविद्यालय के प्राचार्य को मांग पत्र सौंप ग्रामीणों ने की मांग
डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : संथाली भाषा की पढ़ाई को लेकर मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों ने आरएस मोर महाविद्यालय के प्राचार्य को एक मांग पत्र सौंपा। विदित हो कि पूर्व में इस महाविद्यालय में संथाली भाषा की पढ़ाई होती रही है। विश्वविद्यालय बदलने के बाद स्थानीय किसी भी जनजातीय भाषा की पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। प्राचार्य ने ग्रामीण प्रतिनिधियों को संथाली भाषा की पढ़ाई पुनः शुरू करने का आश्वासन देते हुए कहा कि ‘समाज के विकास के लिए आवश्यक है कि वहां की स्थानीय भाषा की पढ़ाई हो ताकि छात्रों का बौद्धिक विकास तीव्र गति से हो सके। मांग पत्र सौंपने वालों में शैलेन्द्र, अनिल मुर्मू, प्रसून कुमार हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।