कमल के फूल तोड़ने गए दो मासूम तालाब में डूबे, एक साथ हुई दो दोस्तों की मौत, गांव में मातम

कमल के फूल तोड़ने गए दो मासूम तालाब में डूबे, एक साथ हुई दो दोस्तों की मौत, गांव में मातम

डीजे न्यूज, गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के रानीखावा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से 13 वर्षीय दो बच्चों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रानीखावा निवासी शंकर रजक के पुत्र हार्दिक रजक और विष्णु रजक के पुत्र प्रेम रजक के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बच्चे शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे सड़क किनारे स्थित तालाब में कमल के फूल निकालने गए थे। इसी दौरान तालाब की गहराई अधिक होने के कारण दोनों पानी में डूब गए। उनके साथ मौजूद एक अन्य बच्चे ने दौड़कर गांव में घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर पचम्बा थाना पुलिस भी पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक साथ दो बच्चों की मौत की खबर से पूरे रानीखावा इलाके में मातम पसर गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top