खरखरो में हादसे को न्योता दे रहा धंसा पुल

खरखरो में हादसे को न्योता दे रहा धंसा पुल

पीसीसी रोड के नीचे जमीन खोखली, जमींदोज होने का खतरा

डीजे न्यूज, सरिया (गिरिडीह) : बगोदर-सरिया अनुमंडल क्षेत्र के अल्पसंख्यक बहुल गांव खरखरो में प्रवेश से पूर्व नदी में बने पुल के साथ गढ़वाल पूरी तरह से धंस गया है। ऊपर पीसीसी रोड है और नीचे की जमीन बरसात में खोखली हो गई है।

उक्त गांव अलगडीहा पंचायत के अंतर्गत आता है जो बगोदर प्रखंड के अधीन है। गढ़वाल व पीसीसी पथ के नीचे मरम्मत कार्य नहीं होने से इसके जमींदोज होने की पूरी संभावना बनी हुई है। ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top