केंदुआडीह धनबाद के अपराधियों ने निमियाघाट कॉपर तार लूटकांड को दिया था अंजाम 

Advertisements

केंदुआडीह धनबाद के अपराधियों ने निमियाघाट कॉपर तार लूटकांड को दिया था अंजाम 

डुमरी अनुमंडल पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

डीजे न्यूज, डुमरी(गिरिडीह) : गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन कार्य के दौरान हुए बड़े कॉपर तार लूटकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। 26/27 अप्रैल की रात अज्ञात अपराधियों द्वारा गार्ड को बंधक बनाकर लाखों रुपये के कॉपर तार लूटे जाने की घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में कॉपर तार, नकद राशि, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है।

गिरफ्तार तीनों अपराधी धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के हैं।

 

गार्ड को बंधक बनाकर 15 लाख से अधिक की लूट

 

घटना निनियाघाट थाना क्षेत्र स्थित डीबीसी निमियाघाट सब स्टेशन के पीछे की है, जहां निमियाघाट से मतारी सब स्टेशन तक रेलवे के माध्यम से केबल बिछाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने वहां तैनात गार्ड अनिल कुमार महतो एवं रंजीत ठाकुर को डरा-धमकाकर मारपीट की और बंधक बना लिया। इसके बाद करीब 193 मीटर कॉपर वायर (अनुमानित मूल्य 15,58,316 रुपये) काटकर ले गए। साथ ही गार्ड के पास से मोबाइल और 5,000 रुपये नकद भी लूट लिए गए। इस मामले में निनियाँघाट थाना कांड संख्या 41/26, दिनांक 27.04.2026 को धारा 310(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई, भारी बरामदगी और आपराधिक इतिहास उजागर

पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी एवं पुलिस निरीक्षक डुमरी के नेतृत्व में गठित टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन अपराधियों कल्लू कुमार उर्फ कल्लू पासी (23 वर्ष), राजू भुईयों उर्फ कारू भुईयों (25 वर्ष) और नरेश भुईयों उर्फ बिट्द्वल भुईयों उर्फ कुटुम्ब (32 वर्ष)—को गिरफ्तार किया।

इनकी निशानदेही पर करीब 267 किलोग्राम कॉपर तार, 39 किलोग्राम केबल कवर, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (JH-10BJ-5868), दो मोबाइल फोन, 38,000 रुपये नकद और हेक्सा आरी व ब्लेड बरामद किए गए। गिरफ्तार सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और ये पूर्व में विभिन्न मामलों में जेल जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने अन्य सहयोगियों के नाम-पते भी बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में डुमरी अंचल के पुलिस पदाधिकारी, निमियाँघाट थाना की टीम एवं तकनीकी शाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top