केंदुआ–बोकारो मुख्य सड़क चालू होने से लौटी हजारों लोगों के चेहरों पर मुस्कान : राज सिन्हा
डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा सोमवार को केंदुआ पहुंचे। उन्होंने भू-धंसान के कारण पिछले कई महीनों से बंद पड़ी केंदुआ–बोकारो मुख्य सड़क का नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया और इसे आम जनता के आवागमन के लिए समर्पित किया।
विधायक राज सिन्हा के पहुँचने पर चैंबर आफ कॉमर्स के सदस्यों, केंदुआ, करकेंद, गोधर एवम पुटकी के , व्यवसाईयों स्थानीय नागरिकों ने युवा संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने फूल माला पहनाकार, पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
सड़क बंद रहने से स्थानीय निवासियों, व्यवसायियों एवं राहगीरों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जनता की पीड़ा को देखते हुए विधायक ने स्थानीय लोगों एवं व्यवसायियों के साथ मिलकर कई बार आंदोलन किया तथा जिला प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन को अल्टीमेटम देकर शीघ्र मरम्मत एवं आवागमन बहाल करने की मांग थी। प्रतिदिन निर्माण कार्यों की प्रगति पर नजर बनाये रखा। स्वयं स्थल पर पहुंचकर घंटों निरीक्षण करते रहे। साथ ही जरूरत के अनुसार सबंधित विभाग एवम बीसीसीएल के बीच समन्वय भी बनाने का कार्य किया।
इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप दुर्गापूजा एवं आगामी छठ महापर्व से पूर्व सड़क चालू होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है और स्थानीय व्यापार को भी गति मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर सिन्हा ने कहा कि स्थानीय लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी देखकर उन्हें अत्यंत संतोष हुआ। जब भी वे यहां आते थे, लोगों की आंखों में सड़क चालू होने की उम्मीद दिखाई देती थी। आज उनकी प्रतीक्षा समाप्त होना और उनके चेहरों पर मुस्कान देखना उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने कहा, “जनप्रतिनिधि होने का वास्तविक अर्थ जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उनके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करना है।
सिन्हा ने इस कार्य में सहयोग देने वाले स्थानीय नागरिकों, व्यवसायी बंधुओं, पार्टी कार्यकर्ताओं,जिला प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान और धनबाद के विकास के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
विधायक ने निर्माण कार्य में मुस्तैदी से लगे एवम आवश्यक मशीनरी पेलोडर, रोड रोलर, पानी टंकी, जे सी बी चलाने वाले राम पांडे, राजकुमार आदि को अंगवस्त्र पहनाकर समान्नित किया।
इस अवसर पर चैंबर आफ कामर्स केंदुआ के अध्यक्ष रंजीत मधेशिया, सचिव राजेश मधेसिया,पंकज भुवानिया, प्रमोद गोयल,हीरालाल चौरसिया, विक्की वर्मा,पार्षद प्रतिनिधि गोविंदा राउत,मंचल चौरसिया,मंडल अध्यक्ष रंजय सिंह, इंद्रभुषण कुशवाहा, मनोज गुप्ता, सन्नी रवानी, राजाराम दत्ता, हुल्लास दास,आनंद खंडेलवाल,गीता सिंह, महेंद्र वर्णवाल, राहुल सिंह,पंकज सिन्हा अमित, निर्मल प्रधान, मुकेश सिंह,राजेश गुप्ता,रवि सिन्हा, सदानंद बरणवाल, संतोष पासवान, बालमुकुंद राम, मनोज मालाकार, कपिलदेव पास्वान, सुप्रभात सिन्हा,राणा सिंह,मदन तिवारी, राजेश सिन्हा,बबलू फरिदी, मनोज रिंकू सहित सैंकड़ो स्थानीय लोग उपस्थित थे।