केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जरूरत: बिंदा पासवान

Advertisements

केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जरूरत: बिंदा पासवान

डीजे न्यूज, धनबाद: मजदूर दिवस के अवसर पर भाकपा-माले ने जिला कार्यालय टेंपल  रोड पुराना बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झंडोत्तोलन तथा शहीद बेदी पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। अध्यक्षता जिला सचिव कॉमरेड बिंद्रा पासवान ने की। उन्होंने मई दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और कहां की आज केंद्र में भाजपा गठबंधन की सरकार एक तरफ मई दिवस पर छुट्टी की घोषणा कर रही है तो दूसरी तरफ मजदूरों के अस्तित्व को समाप्त कर दिया हैं।  मोदी सरकार ने साम्राज्यवादी शक्तियों के आगे घुटना टेक दिया है। साम्राज्यवाद पूंजीवाद का विकसित रूप है। आज भी मई दिवस जैसे संघर्ष की जरूरत है। आज मोदी सरकार देश की संपदा को कारपोरेट घराने के हवाले कर रहे हैं और यह एक नई गुलामी है, जिसके खिलाफ मजदूर वर्ग को आवाज बुलंद करने की जरूरत है। पार्टी के वरीय नेता सुभाष चटर्जी, नरेश पासवान, राणा चट्टराज, राजेंद्र पासवान, कल्याण घोषाल, जयदीप बनर्जी, विश्वजीत राय, गुड्डू रजक, भोला ताम्रकार,राजेश बेरुवा, शशि पासवान, करण पासवान, शुभम पासवान, विक्की पासवान,वकार आलम आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top