केबी बालिका उच्च विद्यालय रातू पथ रांची में हर्षोल्लास के साथ मना संस्कृत दिवस
संस्कृत शिक्षिका नीतु कुमारी ने छात्रों के बीच किया संस्कृत श्लोक, गायन और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
डीजे न्यूज, रांची : केबी बालिका उच्च विद्यालय रातू पथ राँची में संस्कृत दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का उद्घाटन सरस्वती माता को पुष्पाञ्जलि और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की संस्कृत शिक्षिका नीतु कुमारी ने छात्रों के बीच संस्कृत श्लोक, गायन और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रधानाध्यापिका किरण लकड़ा द्वारा ट्रॉफी, मेडल और अन्य पुरस्कार भी दिये गये। साथ ही छात्रों को यह भी बताया गया कि संस्कृत भाषा में हमारे संस्कार और संस्कृति निहित हैं। यदि हमें विश्व गुरु बनना है तो संस्कृत भाषा का अध्ययन आवश्यक है। शिक्षिका सुमन प्रसाद के द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता और कुमारी अनुपमा मैम के द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक श्वेता तिग्गा, मेबिस तिर्की,भीमेश्री, तृप्ति कुमारी, पूर्णिमा, राकेश कुमार, मनीष तिवारी, सागर सिंह, शिवेन्द्र प्रताप शाही, केसरी सर, पूर्वा सिंह मौजूद थे जिन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।