जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागोरिया प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागोरिया प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

डीजे न्यूज, धनबाद: जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागोरिया (धनबाद) में विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को हुई। समाहरणालय सभागार में हुई इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने की।

बैठक की शुरुआत में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने उपायुक्त सहित समिति के सभी नामित सदस्यों का स्वागत किया और बैठक की औपचारिक कार्यवाही प्रारंभ की।

बैठक के दौरान विद्यालय से जुड़ी विभिन्न मांगों, आधारभूत आवश्यकताओं और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने विद्यालय की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की सभी आवश्यक जरूरतों की एक विस्तृत सूची तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, प्राचार्य, शिवाजी +2 उच्च विद्यालय, बेनागोरिया, प्रभारी प्राचार्य नवोदय प्रदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ शिक्षक, जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागोरिया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top