जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित
डीजे न्यूज, महुदा(धनबाद) : पाथरगड़िया पंचायत के पारजोरिया हरि मंदिर पारजोरिया परिसर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान पारजोरिया की महिलाओं ने महिला प्रशिक्षण केन्द्र निर्माण करने की मांग जिप अध्यक्ष से की। मौके पर भाजपा महुदा मंडल अध्यक्ष कार्तिक महतो , मनोज कुमार महतो , गणेश महतो , बिनोद महतो , विमल कुमार गोस्वामी , बीरू गोस्वामी ,धीरेन रवानी , रूपानी देवी , मंजु देवी , चंचला देवी , पिंकी कुमारी , लक्ष्मी देवी , अर्जुन महतो , मोती कालिन्दी , जमुना देवी , सखी देवी , सुरेन महतो उपस्थित थे ।