जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनें प्रदीप कुमार सिन्हा सुधीर कुमार सिंह केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनें प्रदीप कुमार सिन्हा

सुधीर कुमार सिंह केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

डीजे न्यूज, धनबाद:
जनता श्रमिक संघ (जेएसएस) के केंद्रीय संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। संघ की महामंत्री सह झरिया विधायक रागिनी सिंह द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार प्रदीप कुमार सिन्हा को संघ का केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा सुधीर कुमार सिंह को केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।

जारी पत्र में कहा गया है कि दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा औद्योगिक संबंधों को सौहार्दपूर्ण बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। साथ ही कोल इंडिया लिमिटेड एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों के साथ श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान में वे सक्रिय योगदान देंगे।

महामंत्री रागिनी सिंह ने संबंधित प्रबंधन एवं अधिकारियों से अपील की है कि नवमनोनीत केंद्रीय पदाधिकारियों को औद्योगिक संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।

इस मनोनयन पर संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नेताओं को शुभकामनाएं दीं। संगठन के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जनता श्रमिक संघ श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top