जनसुनवाई शिविर में दो लोगों को मिला जन्म प्रमाण पत्र
डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निगम छाताटांड़ अंचल कार्यालय के पास गुरुवार को शिविर का आयोजन किया गया। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से निगम ने जनसुनवाई के रूप में एक नई पहल प्रारंभ की है।
जनसुनवाई शिविर में विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों को प्राप्त किया गया। शिविर में स्वास्थ्य जांच का भी आयोजन किया गया। शिविर में जलापूर्ति, जन्म एवं मृत्यु, स्ट्रीट लाइट, राजस्व, एन यु एल एम, प्रधानमंत्री आवास योजना, साफ सफाई, अभियंत्रण शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
शिविर में ऑन द स्पॉट दो लोगों को जन्म प्रमाण पत्र दिया गया । विभिन्न शाखाओं से संबंधित 87 आवेदन प्राप्त हुई । शिविर के दौरान अपर नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने वार्ड 13 में स्थित माडा वाटर बोर्ड का दौरा किया तथा अर्ध निर्मित जल मीनार से संबंधित जानकारी हासिल की। शिविर में वार्ड 9, 10 ,11, 12 ,13 15 ,16 ,17 के वार्ड पार्षद उपस्थित रहे।