
जमुआ में परचम लहराने झामुमो ने शुरू किया संगठन बढ़ाने का अभियान
पर्यवेक्षक कृष्ण मुरारी शर्मा ने देवरी प्रखंड में किया पंचायत कमिटियों का गठन
गांव-गांव तक गुरुजी की विचारधारा को पहुंचाने का संकल्प
डीजे न्यूज, गिरिडीह : जमुआ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव में सफलता नहीं मिलने के बावजूद झामुमो का जोश कम नहीं पड़ा है। अगले चुनाव में यहां विजय का परचम लहराने के लिए झामुमो ने संगठन बढ़ाने का अभियान शुरू किया है। सदस्यता अभियान और गांव से लेकर प्रखंडों तक पार्टी की कमिटियों का गठन करने की रणनीति बनाई गई है। इसी रणनीति के तहत मंगलवार को जमुआ विधानसभा क्षेत्र के देवरी प्रखंड के कई पंचायतों में पंचायत कमेटी का गठन किया गया।
देवरी प्रखंड के पर्यवेक्षक झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा ने यह जानकारी देवभूमि झारखंड न्यूज को दी है। उन्होंने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को गांव-गांव में ले जाना हमारा लक्ष्य है। दिशोम गुरू शिबू सोरेन का सपना है कि शोषण मुक्त समाज का निर्माण हो। महाजनी प्रथा और सामंतवाद का खात्मा हो। मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास, सावित्रीबाई फुले योजना, 200 युनिट मुफ्त बिजली सहित सरकार के अन्य योजनाओं का लाभ गांव गांव में गरीबों को मिले यह पार्टी के नवचयनित पंचायत पदाधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के खिलाफ बिल्कुल सख्त हैं। कोई भी घूस मांगे तो एसीबी से संपर्क करें। जरूरत पड़े तो भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड अंचल थाना जो भी हो के समक्ष धरना-प्रदर्शन करें, सड़क पर उतरें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है।
निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी और सचिव मुजाहिद अंसारी ने कमिटी गठन की जानकारी संयुक्त रूप से देते हुए कहा कि बरवाबाद पंचायत में अध्यक्ष दिलमोहम्मद अंसारी, सचिव प्रकाश मंडल और कोषाध्यक्ष रामचंद्र राणा को बनाया गया है। चिकनाडीह पंचायत का अध्यक्ष अशोक वर्मा, सचिव हेमंत पंडित और कोषाध्यक्ष राजकुमार यादव को बनाया गया है। वहीं खटौरी पंचायत का अध्यक्ष बिनोद बेसरा, सचिव मुंशी मुर्मू और कोषाध्यक्ष सुलेमान मरांडी को तथा घसकरीडीह पंचायत का अध्यक्ष मुंशी हेम्ब्रम , सचिव मेराज अंसारी और कोषाध्यक्ष कैलाश मरांडी को बनाया गया है। सभी पंचायतों में पंचायत कमेटी गठन हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनको साफ साफ निर्देश दिया गया है कि पंचायत में प्रचार प्रसार के बाद ही कमिटी का गठन करें । वैसे लोगों को जिम्मेवारी दिया जाए या स्वयं जिम्मेवारी लें जो पार्टी के विचारधारा को गांव गांव तक ले जाने में सक्षम हों। खटौरी पंचायत में कमिटी गठन के मौके पर स्थानीय मुखिया नवीन मुर्मू, रघु मरांडी, चारो हांसदा, सुरेश यादव, रामकिसुन हाजरा, मंजूर अंसारी, मोनाजिर अंसारी, तालो हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।