Advertisements
जमीन विवाद में हुई थी गिरिडीह के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या
दो आरोपित गिरफ्तार, गए जेल
डीजे न्यूज, गिरिडीह :
गिरिडीह पुलिस ने पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान रेवत लाल महतो (40 वर्ष) और प्रदीप कुमार (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो डुमरी (हेठटोला) के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार, राकेश महतो की हत्या जी टी रोड पर बन रहे मकान के बगल में विवादित जमीन को लेकर हुई थी। आरोपियों ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में हत्या करने की बात कबूल की है।
गिरफ्तार आरोपियों को अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। काण्ड अनुसंधान अभी भी जारी है।