फागु महतो इंटर कॉलेज परिवार ने बिनोद बाबू को किया याद

फागु महतो इंटर कॉलेज परिवार ने बिनोद बाबू को किया याद

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): फागु महतो इंटर महाविद्यालय प्रांगण में बुधवार को झारखंड आंदोलन के अग्रदूत , महान शिक्षाविद, मूर्धन्य अधिवक्ता स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की जयंती मनाई गई। प्राचार्य अनुप कुमार चक्रवर्त्ती, उप – प्राचार्य रीता रंजन,  प्राध्यापक परशुराम महतो,  नीलकंठ महतो, दीनबंधु रवानी,  अजय रजक, अरुण कुमार महतो, दिलीप कुमार रवानी , अशोक कुमार महतो, राहुल पोद्दार, बिनोद कुमार महतो सहित अन्य ने बिनोद बाबू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। प्राचार्य ने  बिनोद बाबू की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला। शिक्षा एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में बिनोद बाबू के द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे एक व्यक्ति नहीं अपितु एक विचारधारा हैं । नैसर्गिक एवं वैधानिक अधिकारों की रक्षा करनी है तो शिक्षा ही एक मात्र साधन है।
उपप्राचार्य समेत सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय बिनोद बाबू की जीवनी , शिक्षा के प्रसार एवं समाज सुधार के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों तथा अलग झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top