बिनोद बाबू के विचार और संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत: राज सिन्हा
डीजे न्यूज, धनबाद: महान जननेता एवं समाज सुधारक बिनोद बिहारी महतो की जयंती के अवसर पर विनोद बिहारी महतो चौक स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर विधायक राज सिन्हा ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो ने झारखंड के सामाजिक उत्थान, शिक्षा के प्रसार और जनजागरण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को शिक्षा से जोड़ने तथा सामाजिक चेतना के प्रसार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके विचार, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण आज भी हम सभी को प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि बिनोद बिहारी महतो के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में शिक्षा, एकता और जागरूकता को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
डालूराम महतो ने कहा कि, सभी के सहयोग से स्मारक स्थल को जल्द ही विकसित किया जाएगा।
कार्यक्रम में विनोद बिहारी महतो स्मारक समिति, विनोद चौक के अध्यक्ष डालूराम महतो, भाजपा मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, आजसू के महेंद्र प्रसाद, जितेंद्र नाथ महतो, शिवशंकर शर्मा, प्रमोद कुमार चौरसिया, मणिलाल महतो, कृष्णा प्रसाद महतो, मनोहर महतो, पंकज महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास सहित अनेक गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।