जमीन के मामलों को सुलझाने के लिए गिरिडीह के डीसी ने की विशेष पहल 

Advertisements

जमीन के मामलों को सुलझाने के लिए गिरिडीह के डीसी ने की विशेष पहल 

मंगलवार से जिलेभर के 129 हल्कावार व पंचायतों में आयोजित होंगे विशेष राजस्व शिविर

भू-लगान, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), जमाबंदी सुधार, भूमि अभिलेखों में त्रुटि सुधार, ऑनलाइन लगान रसीद, सीमांकन, भूमि विवादों से संबंधित आवेदन एवं अन्य राजस्व मामलों का होगा निष्पादन 

शिविरों में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें : रामनिवास यादव

निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविरों का लाभ उठाएं : उपायुक्त 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जमीन विवाद गिरिडीह जिले की एक बड़ी समस्या है। इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने एक विशेष पहल की है। उपायुक्त ने जिले के विभिन्न अंचलों में भूमि एवं राजस्व संबंधी लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आमजनों को सुगम एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नौ जून मंगलवार से हल्कावार विशेष राजस्व शिविरों लगाने का निर्देश दिया है। यह विशेष अभियान जिले के सभी अंचलों में पंचायत स्तर पर संचालित होगा, जिसमें कुल 129 हल्कावार/पंचायतों में शिविर आयोजित कर आमजनों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया है कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक शिविर की दैनिक प्रगति प्रतिवेदन जिला स्तर पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि राजस्व सेवाओं को सुगम एवं प्रभावी बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है तथा विशेष शिविरों के माध्यम से लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से मुक्ति मिलेगी। शिविरों में भू-लगान, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), जमाबंदी सुधार, भूमि अभिलेखों में त्रुटि सुधार, ऑनलाइन लगान रसीद, सीमांकन, भूमि विवादों से संबंधित आवेदन एवं अन्य राजस्व मामलों का निष्पादन किया जाएगा।

जिले के विभिन्न अंचलों के पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालय परिसरों एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में संबंधित हल्का कर्मचारी, राजस्व उपनिरीक्षक एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविरों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि विशेष राजस्व शिविरों के माध्यम से राजस्व सेवाओं को आम जनता के द्वार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

अंचलवार शिविर कार्यक्रम

बेंगाबाद अंचल 09 जून- गोलगो, 10 जून- चितमाडीह, 11 जून- छोटकी खरगडीहा, 12 जून- बेंगाबाद, 13 जून- ताराजोरी, 15 जून- ताराटांड़, 16 जून- मोतीलेदा, 17 जून- महुआर, 18 जून- चपुआडीह एवं 19 जून- झलकडीहा पंचायत।

पीरटांड़ अंचल 09 जून- तुईयो, 10 जून- कुड़कू, 11 जून- सीमरकोढ़ी, 12 जून- बिशनपुर, 13 जून- खरपोका, 15 जून- बांध/चिलगा, 16 जून- मधुबन, 17 जून- पालगंज, 18 जून- कठवारा या नावाडीह तथा 19 जून- चिरकी या भारतीचलकरी पंचायत।

बगोदर अंचल 09 जून- कुदर, 10 जून- जरमुने पूर्वी, 11 जून- अड़वारा, 12 जून- बगोदर पश्चिमी, 13 जून- चौधरीबांध, 15 जून- बेको पश्चिमी, 16 जून- औरा एवं 17 जून- तिरला पंचायत।

सरिया अंचल 09 जून- घुठियापेसरा, 10 जून- अमनारी, 11 जून- केशवारी, 12 जून- मंदरामो, 13 जून- बागोडीह, 15 जून- कोयरीडीह, 16 जून- चिरुवा, 17 जून- बंदखारों पंचायत सहित अन्य निर्धारित स्थलों पर शिविर आयोजित होंगे।

तिसरी अंचल 09 जून- थानसिंहडीह, 10 जून- मनसाडीह, 11 जून- बेलवाना, 12 जून- लोकाय, 13 जून- खटपोक, 15 जून- खिजुरी, 16 जून- भंडारी, 17 जून- गड़कुरा एवं 18 जून- खरखरी पंचायत।

गांडेय अंचल 09 जून- बरमसिया-1, 10 जून- झारघटा, 11 जून- उदयपुर, 12 जून- चम्पापुर, 13 जून- जमजोरी, 15 जून- अहिल्यापुर, 16 जून- फुलची, 17 जून- बरमसिया-2, 18 जून- पंडरी एवं 19 जून- फुलजोरिया पंचायत।

डुमरी अंचल 09 जून- नागाबाद, 10 जून- खुदीसार, 11 जून- जरीडीह, 12 जून- गानोडीह, 13 जून- छछंदो, 15 जून- घुटवाली, 16 जून- चेंगडो, 17 जून- रोशनाटुंडा, 18 जून- ठाकुरचक, 19 जून- नगरी, 20 जून- असुरबांध एवं 22 जून- भरखर पंचायत।

बिरनी अंचल 09 जून- पडरिया, 10 जून- पलौनिया, 11 जून- सिमराढाभ, 12 जून- जरीडीह, 13 जून- शाखाबार 15 जून- मंझीलाडीह, 16 जून- पेशम, 17 जून- द्वारपहरी एवं 18 जून- मनकडीहा पंचायत।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top