जलछाजन में जामताड़ा पूरे झारखंड में रहा अव्वल लोहरदगा में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने किया पुरस्कृत उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला तकनीकी विशेषज्ञ ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया पुरस्कार

जलछाजन में जामताड़ा पूरे झारखंड में रहा अव्वल

लोहरदगा में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने किया पुरस्कृत
उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला तकनीकी विशेषज्ञ ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया पुरस्कार
डीजे न्यूज, जामताड़ा : लोहरदगा में आयोजित राज्य स्तरीय जनभागदारी कप के अंतर्गत जामताड़ा जिला को जलछाजन के कार्यों के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ,जिला तकनीकी विशेषज्ञ (WCDC)चंदन कुमार गुप्ता, संदीप कुमार अभियंता ने संयुक्त रूप से मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह से प्राप्त किया। उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार ने बताया कि जामताड़ा जिला अंतर्गत जलछाजन के द्वारा प्रदूषण नियंत्रण, नियमित जल आपूर्ति के लिए भूजल स्तर को बनाए रखना, मिट्टी कटाव के रोकथाम एवं कृषि क्षेत्र भूमि बनाने की दिशा में विगत 05 वर्षों में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इसमें 11 अमृत सरोवर, 44 तालाब निर्माण, 10 डोभा निर्माण, 58 हेक्टेयर में टीसीबी कार्य, 219 हेक्टेयर में फील्ड बॉडिंग एवं 02 चेकडैम शामिल हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top