जल छिड़काव की मांग को ले नागरिकों ने ठप किया परिवहन कार्य

Advertisements

जल छिड़काव की मांग को ले नागरिकों ने ठप किया परिवहन कार्य

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): प्रदूषण की रोकथाम और सड़क पर नियमित जल छिड़काव की मांग को लेकर सोमवार को स्थानीय नागरिक आंदोलन पर उतर आए। आंदोलनकारियों ने बीसीसीएल के लिए कोयला ढुलाई कार्य में लगे हाइवा को रोक दिया। लोगों का कहना था कि बीसीसीएल के एएमपी कोलियरी क्षेत्र से कतरास-डुमरा हीरक मार्ग और डूमरा-नावागढ़ मुख्य मार्ग से कोयला का परिवहन किया जाता है। भारी वाहनों के परिचालन से धूल का गुब्बार उड़ रहा है, जिससे राहगीरों और आसपास के निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया गया। सड़क पर हाइवा रोक दिए जाने से कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top