जिला परिषद की आधिकारिक वेब पोर्टल का शुभारंभ

जिला परिषद की आधिकारिक वेब पोर्टल का शुभारंभ

डीजे न्यूज, धनबाद: जिला परिषद सभागार में सोमवार को जिप की आधिकारिक वेब पोर्टल का शुभारंभ किया गया। जिला परिषद के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे पहले जिला परिषद की विभिन्न सेवाओं एवं महत्वपूर्ण जानकारियों को एक ही आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की ऐसी व्यवस्था नहीं थी। अब इस आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से दुकानों के किराए से संबंधित जानकारी, टेंडर/निविदाओं की जानकारी, विकास कार्यों, योजनाओं एवं जिला परिषद से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं आम नागरिकों के लिए आसानी से उपलब्ध होंगी। इस डिजिटल पहल से जिला परिषद के कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सूचना की सहज उपलब्धता को बढ़ावा मिलेगा तथा आम लोगों को आवश्यक जानकारी के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता भी कम होगी। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से जिला परिषद की सेवाओं और सूचनाओं को अधिक पारदर्शी, सुलभ एवं जनहितकारी बनाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। यह कदम जिला परिषद को आधुनिक, पारदर्शी एवं डिजिटल व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। मौके पर डीडीसी सन्नी राज व अन्य मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top