जिला भूमि प्रकोष्ठ में जमीन के बदले नियोजन व मुआवजा मामलों की सुनवाई शुरू

Advertisements

जिला भूमि प्रकोष्ठ में जमीन के बदले नियोजन व मुआवजा मामलों की सुनवाई शुरू

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखण्ड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) द्वारा 18 सितंबर 25 से 21 सितंबर 2025 तक धनबाद जिले में किए गए स्थल अध्ययन के दौरान प्राप्त जन-आवेदनों पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त सभी जन-आवेदन जिला भूमि प्रकोष्ठ (District Land Cell) को हस्तांतरित किए गए थे, जिनके आलोक में संबंधित मामलों की सुनवाई शुक्रवार को अपर समाहर्ता सह अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट लैंड सेल  विनोद कुमार की अध्यक्षता में अपर समाहर्ता कक्ष में संपन्न हुई।

सुनवाई के दौरान रैयतों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न मामलों पर विस्तार से विचार किया गया। इस क्रम में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के प्रतिनिधियों का पक्ष भी गंभीरता से सुना गया। दोनों पक्षों की दलीलों को ध्यानपूर्वक सुनने के उपरांत अपर समाहर्ता द्वारा आवश्यक एवं समुचित दिशा-निर्देश जारी किए गए।

उल्लेखनीय है कि सभी मामले मुख्यतः जमीन के बदले नियोजन (रोजगार) एवं मुआवजा से संबंधित थे, जिन पर अपर समाहर्ता-सह-अध्यक्ष द्वारा न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई गयी। उन्होंने आश्वस्त किया है कि सभी लंबित मामलों का निष्पक्ष एवं शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि प्रभावित रैयतों को न्याय मिल सके।

इस अवसर पर आईटी मैनेजर रूपेश कुमार मिश्रा, जिला राजस्व शाखा के प्रशांत कुमार झा, BCCL के महाप्रबंधक (भू-संपदा) ए.के. सिन्हा, सेवानिवृत्त महाप्रबंधक (भू-संपदा) नंदलाल अग्रवाल, महाप्रबंधक (पूर्वी झरिया क्षेत्र) टी. पासवान, क्षेत्रीय प्रबंधक (भू-संपदा) पूर्वी झरिया क्षेत्र बी. लाल, उप प्रबंधक (भू-संपदा) गुलशन कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक (भू-संपदा) बस्ताकोला क्षेत्र ए.के. विश्वकर्मा, एआरआई बस्ताकोला क्षेत्र उमाशंकर यादव सहित रैयत एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top