बलियापुर की खबरें:-
उप प्रमुख ने जिला टापर छात्रों को किया सम्मानित
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर के छात्र विश्वजीत मल्लिक एवं लक्ष्मण गोराय ने मैट्रिक की परीक्षा में जिला टॉप किया है। शुक्रवार को उप प्रमुख आशा देवी दोनों छात्रों के बलियापुर और आमझर स्थित घर जाकर उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो, स्वप्न कुमार महतो, महावीर दास आदि थे।
———————————————
प्लस टू हाई स्कूल बलियापुर का शत प्रतिशत परिणाम
बलियापुर: मैट्रिक की परीक्षा में प्लस टू हाई स्कूल बलियापुर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। परीक्षा में शामिल 139 विद्यार्थियों में सभी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। 113 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 26 परीक्षाथी द्वितीय श्रेणी में उतीण हुए हैं।
छात्र लक्ष्मण गोराय एवं विश्वजीत मल्लिक ने संयुक्त रूप से जिला टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है।
वही क्षेत्र के राजकीय बुनियादी उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल परसबनिया के 72 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। इसमें 34 विद्यार्थी प्रथम, 27 द्वितीय तथा नौ छात्र तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के दो छात्र असफल रहे। प्रधान शिक्षक संतोष कुमार सिन्हा ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी है।
——————————————–
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के महत्व पर डाला प्रकाश
बलियापुर: राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर शुक्रवार को बलियापुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के महत्व पर विस्तार ढंग से प्रकाश डालते हुए कहा की स्थानीय प्रशासन की कल्पना के लिए सरकार द्वारा पंचायत राज अधिनियम के तहत शक्तियों का विकेंद्रीकरण किया गया। ताकि गांव से लेकर शहर तक विकास हो सके । मौके पर प्रखंड प्रमुख आशा देवी, बीडीओ प्रकाश चंद्र दास, कृषि वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो के अलावे विभिन्न पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
—————————————-
स्टेडियम निर्माण की मांग को सचिव से मिले विधायक
बलियापुर: सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने शुक्रवार को झारखंड सरकार के पर्यटन कला-संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार से रांची में मुलाकात की। विधायक ने सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर अंचल अंतर्गत आमटाल धोखरा पंचायत के ग्रामीण इलाके में स्टेडियम निर्माण की दिशा में अग्रेत्तर कार्यवाही की मांग की। कहा कि इसके लिए धोखरा 42 हाल सर्वे खाता संख्या 596, प्लाट संख्या 4871, रकवा 6.03 एकड़ एवं प्लाट संख्या 4871, 5576, रकवा 4.93 एकड़ कुल रकवा 10.96 एकड़ भूमि चिन्हित किया गया है जो हाल सर्वे खतियान में अनावाद बिहार सरकार के नाम से दर्ज है। स्टेडियम निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का भौतिक निरीक्षण भी हो चुका है।