संत जेवियर्स उच्च विद्यालय टुंडी के 127  परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण शिवम कुमार तिवारी जिले में चौथे नंबर पर

Advertisements

संत जेवियर्स उच्च विद्यालय टुंडी के 127  परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

शिवम कुमार तिवारी जिले में चौथे नंबर पर

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद): रतनपुर पंचायत में संचालित  संत जेवियर उच्च विद्यालय गादी टुण्डी के छात्र शिवम कुमार तिवारी ने मैट्रिक की परीक्षा में 484 अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया है। इस स्कूल के 127 विद्यार्थी 91 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें रतनपुर पंचायत के मुखिया गरीबन बीबी का पोता अर्श शहजादा ने 91.20 % लाकर परिवार सहित विद्यालय का भी नाम रोशन किया है। पंद्रह वर्षीय अर्श ने गणित में 98 नंबर लाया है। संत जेवियर स्कूल गादी टुंडी में मामूली शुल्क के साथ डिजिटल कलस रूम सही अन्य अत्याधुनिक तरीके से बच्चो को शिक्षा दिया जाता है।   इस  विद्यालय में धनबाद के अलावे जामताड़ा एवं  गिरीडीह जिला  के  लगभग पंद्रह सौ छात्र छात्राए छात्रावास एवं घर से प्रतिदिन आकर  शिक्षा ग्रहण करते है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर जयप्रकाश डीशुजा ने कहा कि इस  विद्यालय की  स्थापना  1984 में  हुआ था। तब से मामुली शुल्क एवं कम संसाधन मे विद्यालय ने शून्य  से शिखर तक का सफर तय  किया। उन्होंने कहा कि हमारे यहाँ प्लस टू के लिए भवन बन चुका है।  सरकार से अनुमति मिलते ही प्लस टू का भी पढाई जल्द शुरू किया जाएगा।  पिछले साल भी  हमारे विद्यालय के दो बच्चो ने जिले में टॉप टेन में जगह बनाया था जबकि एक लड़की ने  राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त कर चुका है। रिजल्ट की घोषणा के बाद विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल के साथ छात्रों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी ख़ुशी जाहिर किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top