जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित

जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज सहित समिति के अन्य सदस्य एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित लंबित एवं नए मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदन की नियमावली के अनुरूप जांच कर पात्र मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत सरकारी कर्मियों के आश्रितों को समय पर सहायता प्रदान करना है, इसलिए सभी मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन किया जाए।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आवश्यक अभिलेखों का समय पर सत्यापन एवं अद्यतन कर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया।

बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जिला अनुकंपा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top