झामुमो नेता सुखलाला सोरेन का निधन

Advertisements

झामुमो नेता सुखलाला सोरेन का निधन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):  झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता दूधिया निवासी 65 वर्षीय सुखलाल सोरेन उर्फ सुकू मांझी का निधन बुधवार को हो गया। वे गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन का समाचार पाकर पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता दूधिया स्थित उनके निवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया। शोक व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ नेता ईश्वर मरांडी, प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली अंसारी, प्रखंड सचिव निर्मल रजवार, अब्दुल कादिर, राजेंद्र हेंब्रम, उप प्रमुख आशा देवी, स्वप्न कुमार महतो आदि हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top