झामुमो का धरना राजनीतिक नौटंकी: राज सिन्हा

Advertisements

झामुमो का धरना राजनीतिक नौटंकी: राज सिन्हा

डीजे न्यूज, धनबाद: रणधीर वर्मा चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा दिए गए धरने को विधायक राज सिन्हा ने सीधे तौर पर राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है।
विधायक ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत से झामुमो सहित पूरा महागठबंधन पूरी तरह बौखला गया है। जनता का अपार समर्थन भाजपा के पक्ष में देखकर विपक्षी दल घबराहट और डर में राजनीति कर रहे हैं। यही कारण है कि जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धरना और प्रदर्शन की नौटंकी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों और आम लोगों को मिलने वाले किसी भी गैस सिलिंडर के मूल्यों में कोई वृद्धि नहीं की है। आमलोगों पर किसी प्रकार का अतिरिक्त बोझ नहीं डाला है। आम जनता द्वारा उपयोग किए जाने वाले घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल किसी के दाम नहीं बढ़े है। झूठ फैलाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने झामुमो और कांग्रेस से सीधा सवाल करते हुए कहा कि चुनाव के समय महागठबंधन ने अपने घोषणा पत्र में 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। आज सत्ता में आने के बाद वह वादा कहां गया? अगर झामुमो और कांग्रेस को सचमुच गरीबों की चिंता है, तो वे तत्काल 450 रुपये में सिलेंडर देने की अपनी घोषणा को लागू करें और जनता को जवाब दें।
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा विकास, गरीब कल्याण और राष्ट्रहित की राजनीति करती है, जबकि महागठबंधन केवल भ्रम, झूठ और अवसरवादी राजनीति के सहारे जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है। आने वाले समय में जनता इन अवसरवादी दलों को करारा जवाब देगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top