जेपीएससी परीक्षा को लेकर स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में वीक्षकों की ब्रीफिंग का आयोजन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आगामी जेपीएससी परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर विशेष तैयारी की गई। महाविद्यालय की प्राचार्या सह केंद्र अधीक्षक डॉ. शालिनी खोवाला ने सभी वीक्षकों (Invigilators) को विस्तृत दिशा-निर्देश देते हुए उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया।
उन्होंने परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया, अनुशासन व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार तथा आयोग द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों के पालन पर विशेष जोर दिया। साथ ही सभी दायित्वों को स्पष्ट रूप से समझाते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
ब्रीफिंग में वीक्षक राजनारायण वर्मा, सुमन प्रसाद, रामचंद्र महतो, बालकृष्ण सिन्हा, रंजीत कुमार, रामदेव मोदी, निर्भय सिंह सहित कई वीक्षक मौके पर मौजूद थे।